No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, लोहे की रॉड

No Slide Found In Slider.

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम स्वालेपुर मुजाहिदपुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमन सामने आ गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। घटना में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्वालपुर गांव में विवाद उस समय बढ़ गया जब ग्राम प्रधान पति वाहिद खां और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसा में बदल गई। एक पक्ष के जकरुद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान पति वाहिद खां चुनावी रंजिश मानते हैं। आरोप है कि रविवार को वाहिद खां, राजिक खां, नन्हे बाबू और आरिश ने गाली-गलौच के बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान जकरुद्दीन के सिर में गंभीर चोटे आई, वहीं उनके भाई बाबुद्दीन भी मारपीट में घायल हो गए। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

वहीं प्रधान पक्ष के राजिक खां पुत्र फारुख खां ने बताया कि उसी दिन बाबुद्दीन, जकरुद्दीन और जावेद ने घर में घुसकर उन पर और ग्राम प्रधान पति वाहिद खां पर जानलेवा हमला किया। राजिक खां ने बताया कि आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड थी। सभी ने महिलाओं समेत पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा। जिससे वह और वाहिद खां गंभीर रूप से घायल हो गए। शेरगढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button