No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती, आत्महत्या की आशंका

No Slide Found In Slider.

भुता (बरेली): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटकोना में सोमवार तड़के एक 25 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अटकोना गांव निवासी नन्हेंलाल की पुत्री शोभा रविवार रात परिवार के साथ घर पर मौजूद थी। देर रात किसी समय उसने कमरे के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर कथित रूप से आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह जब परिजनों ने उसे इस हालत में देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज अखिल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

परिजनों के अनुसार, मृतका पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बताया गया कि वह अपने परिवार में तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटी थी।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button