No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: भगवानपुर धिमरी में किसानों को Farmer Registry के लिए किया जागरूक, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

No Slide Found In Slider.

संवाद सहयोगी, बरेली:
जनपद बरेली के विकासखंड बिथरी चैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर धिमरी में शनिवार को प्रशासनिक टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को Farmer Registry कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को बताया कि रजिस्ट्री कराने से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सकेगा।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार विदित कुमार, एडीओ कृषि गोदपाल तथा लेखपाल धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर Farmer Registry की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि Farmer Registry के माध्यम से किसानों को सरकारी अनुदान, फसल बीमा, आपदा राहत, कृषि अनुदान और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को बार-बार कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्री कराने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। साथ ही, मौके पर मौजूद किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजीव सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इनमें विष्णु सिंह, हरिनंदन सिंह, हरीश कुमार, सुरेश बाबू, लालाराम, रघुवर सिंह, पप्पू, सुलेमान, नन्हे लाल, अशफाक और देवेन्द्र सिंह पटेल (सभापति, बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, बरकापुर कलापुर) शामिल रहे।

प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में जागरूकता बढ़ी है और उम्मीद जताई जा रही है कि अधिक से अधिक किसान Farmer Registry कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button