तमिलनाडु में हिंदी को लेकर सीएम स्टालिन का बयान, कहा– राज्य में नहीं है जगह
तमिलनाडु में हिंदी को लेकर सीएम स्टालिन का बयान, कहा– यहां नहीं है जगह

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एक बार फिर भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में हिंदी भाषा को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में हिंदी के लिए न पहले कोई स्थान था, न आज है और न भविष्य में रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया कि हिंदी के विरोध में तमिलनाडु के कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने उन्हें ‘भाषा बलिदानी’ करार देते हुए कहा कि इन लोगों ने हिंदी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और अपनी मातृभाषा तमिल की रक्षा के लिए बलिदान दिया।
स्टालिन का यह बयान एक बार फिर हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषाओं की बहस को तेज कर सकता है। तमिलनाडु लंबे समय से हिंदी थोपने के विरोध में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है और राज्य की राजनीति में यह मुद्दा अक्सर चर्चा का विषय बनता रहा है।
#MKStalin #TamilNadu #HindiLanguageDebate #LanguageMartyrs #RegionalPolitics



