Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्यहोम
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री करेंगे कुतुबखाना फ्लाईओवर का उद्घाटन।
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री करेंगे कुतुबखाना फ्लाईओवर का उद्घाटन।
बरेली। संतोष गंगवार गुरुवार को कुतुबखाना फ्लाईओवर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा दो भागों में विभाजित शहर अब तीसरे मार्गों से भी जल्द जुड़ जाएगा।
सांसद संतोष गंगवार ने कहा है कि मुख्यमंत्री बहुत जल्द बरेली आने वाले हैं। दो भागों में विभाजित बरेली शहर की तीसरी लाइफ लाइन तैयार हो गई है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य काम लगभग पूर्ण हो चुका है।
सांसद ने बताया कि फ्लाईओवर बनने से शहरी यातायात सुगम होगा। कुतुबखाना से लेकर कोहाड़ापीर तक लगने वाले जाम समस्या दूर होगी पुल के नीचे परंपरागत व्यापार को पंख लगेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट बरेली