No Slide Found In Slider.
देश

नई दिल्ली।हेरा फेरी 3 क्यों अटकी? अक्षय कुमार विवाद पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली।हेरा फेरी 3 पर परेश रावल का बयान, अक्षय कुमार विवाद पर दिया जवाब

No Slide Found In Slider.

 नई दिल्ली।बॉलीवुड की चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हेरा फेरी 3 की घोषणा को तीन साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो सकी है। फिल्म को लेकर लगातार तरह-तरह के विवाद और अटकलें सामने आती रही हैं, जिससे इसके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कभी अभिनेता परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरें सामने आईं, तो कभी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) द्वारा 25 करोड़ रुपये का नोटिस भेजे जाने की चर्चाओं ने सुर्खियां बटोरीं। अब इन तमाम विवादों पर खुद परेश रावल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हेरा फेरी 3 को इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जाता है। साल 2024 में परेश रावल ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया था कि उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह एक बार फिर फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

इसी दौरान मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अक्षय कुमार ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है। इन खबरों ने फिल्म से जुड़े विवादों को और हवा दी।

अब एक शो के दौरान परेश रावल ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्षय कुमार के साथ विवाद को लेकर जो बातें सामने आईं, वे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं। उन्होंने कहा, “बीच में जो यह बातें आईं कि अक्षय कुमार ने मुझ पर 25 करोड़ रुपये का केस किया है, वह सब ठीक है। यह सब कछुआ छाप अगरबत्ती जैसा है।”

परेश रावल ने यह भी साफ किया कि हेरा फेरी 3 में हो रही देरी की असली वजह अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं के बीच कुछ तकनीकी मुद्दे हैं, न कि किसी व्यक्तिगत विवाद का मामला।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button