बरेली में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में विशाल सत्संग आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुने आध्यात्मिक प्रवचन रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल, बरेली
बरेली में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में विशाल सत्संग आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुने आध्यात्मिक प्रवचन रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल, बरेली

बरेली। जनपद बरेली की तहसील सदर स्थित दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बीसलपुर चौराहे से भुता मार्ग की ओर लगभग 150 मीटर दूरी पर स्थित कुंवर बिजेंद्र पाल सिंह बारात घर, बिथरी चैनपुर में रविवार, 12 जुलाई 2026 को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरेली सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और शांतिपूर्वक सत्संग का श्रवण किया।
सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज के प्रवचनों में आध्यात्मिक ज्ञान, मानव जीवन के उद्देश्य तथा परमात्मा की भक्ति के विषय पर विस्तार से विचार रखे गए। प्रवचनों में उन्होंने विभिन्न धार्मिक ग्रंथों का उल्लेख करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि परमात्मा की सही पहचान तत्वदर्शी संत के माध्यम से ही संभव है तथा कबीर सागर, श्रीमद्भगवद गीता, पवित्र कुरआन और पवित्र बाइबिल के संदर्भों के आधार पर अपने मत का वर्णन किया।
प्रवचन के दौरान कबीर सागर (बोधसागर खंड) के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए संत रामपाल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा के वास्तविक स्वरूप को समझने के लिए शास्त्रों का अध्ययन और तत्वदर्शी संत का मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने श्रीमद्भगवद गीता अध्याय 8 के श्लोक 3, पवित्र कुरआन शरीफ की सूरह अल-फुरकान तथा पवित्र बाइबिल के उत्पत्ति ग्रंथ के संदर्भ भी श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए सेवादारों द्वारा बैठने, पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई थीं। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भावना का विशेष वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में रामप्रकाश दास, अमित दास, अजय दास, करन दास, संध्या दासी, आरती दासी सहित अनेक सेवादारों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सद्भाव का संदेश दिया।






