No Slide Found In Slider.
देश

वाराणसी।आईसीएबी-2026: हिमालयी लोगों का डीएनए तिब्बत और साइबेरिया से सबसे गहरा जुड़ा, चीन से संबंध कमजोर

वाराणसी।आईसीएबी-2026 में खुलासा: हिमालयी लोगों का डीएनए तिब्बत और साइबेरिया से जुड़ा

No Slide Found In Slider.

वाराणसी।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीएबी-2026 के दूसरे दिन कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिमालयन जीन विशेषज्ञ डॉ. राकेश तमांग ने हिमालय क्षेत्र के लोगों पर किए गए डीएनए अध्ययन के निष्कर्ष प्रस्तुत किए।

अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि हिमालयी समुदायों का सबसे मजबूत आनुवंशिक संबंध तिब्बत और साइबेरिया से है, जबकि चीन से उनका आनुवंशिक जुड़ाव अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया है।

डॉ. तमांग ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में पौधों और जानवरों की जैव-विविधता अत्यधिक है, लेकिन मानव आनुवंशिक विविधता पर अब तक पर्याप्त शोध नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि हिमालय में 100 से अधिक जातीय समूह निवास करते हैं, जिनमें शेरपा, भूटिया, लेपचा, गद्दी और भोटिया प्रमुख हैं।

यह अध्ययन हिमालयी समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और भविष्य में मानव आनुवंशिकी पर शोध को नई दिशा प्रदान कर सकता है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button