Breaking News
बरेली।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बयान: यूपी में गुंडाराज खत्म, निवेशकों की पहली पसंद बना प्रदेश
बरेली।बृजेश पाठक बोले: यूपी में गुंडाराज खत्म, निवेशकों की पहली पसंद बना प्रदेश

बरेली।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में गुंडों को बढ़ावा देना सपा की पुरानी पहचान रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब सपा सत्ता में रही, प्रदेश में गुंडाराज, अराजकता और भय का माहौल बना रहा।
बृजेश पाठक ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता इस राजनीति को पूरी तरह खारिज कर चुकी है। इसके विपरीत आज प्रदेश कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।
उन्होंने दावा किया कि आज यूपी को सुरक्षित और विकसित प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा जीता है। साथ ही प्रदेश अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।






