No Slide Found In Slider.
देश

सरकारी नौकरी के नाम पर 20.40 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दी जान से मारने की धमकी

No Slide Found In Slider.

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20.40 लाख रुपये की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया और जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पुरवा, सुलेम सराय निवासी विपिन शेष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान अतुल कुमार से हुई थी। अतुल ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए समाज के लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने और करियर में तरक्की कराने की बात कही थी।

पीड़ित के अनुसार, करीब दो साल बाद अतुल ने उसे अपने घर बुलाया, जहां अतुल, उसके पिता रामदीन और अन्य लोगों ने मिलकर गारंटी के साथ सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया। इस दौरान अलग-अलग किश्तों में कुल 20 लाख 40 हजार रुपये उनसे वसूले गए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद ठगों ने विपिन शेष को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिया। जब उसे दस्तावेजों पर संदेह हुआ और उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद निवासी रामदीन, उसके बेटे अतुल, भानु प्रताप, अनुज कुमार, अब्दुल कादिर, प्राची राजवंश और सूरज रावत के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button