No Slide Found In Slider.
Breaking News

भोपाल में बहन की हत्या और आरोपी की ट्रेन से आत्महत्या, इलाके में दहशत

No Slide Found In Slider.

राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 16 साल पहले अपनी तीन बेटियों की निर्मम हत्या के दोषी एक व्यक्ति ने अपनी मुंहबोली बहन की बेरहमी से हत्या की और इसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली

पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार और आरोपी का बैकग्राउंड

पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय दुर्गा कुशवाहा मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा की रहने वाली थीं और भोपाल के श्रीनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थीं। उनके पति डालचंद कुशवाहा भोपाल-नागपुर रूट पर बस चलाते हैं।

दुर्गा कुशवाहा के दो बेटे अरुण और रवि करोंद क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय करते हैं, जबकि बेटी आरती अपनी पढ़ाई कर रही है।

घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, आरोपी को गाँव से बाहर कर दिया गया था और बहन ने उसे शरण दी थी। लेकिन उसने उस भरोसे का दुरुपयोग किया और अपने ही घर में बहन की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों—हत्या और आत्महत्या—की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी के मानसिक स्थिति और घटना के कारणों की जांच भी जारी है।

यह घटना इलाके में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button