देश
छत्तीसगढ़: स्कूल में 35 बच्चों ने अपनी कलाई काटी, ABVP ने जांच की मांग की

धमतरी, छत्तीसगढ़: दहदहा स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में 35 बच्चों द्वारा अपनी कलाई काटने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यह घटना लगभग 20 दिन पुरानी बताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन की जांच के अनुसार, बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर यह कदम उठाया। जब अभिभावकों को यह जानकारी मिली, तो उन्होंने इसे पंचायत में उठाया। इसके बाद प्रशासन की टीम ने स्कूल जाकर बच्चों से बातचीत की।
ABVP की प्रतिक्रिया और कार्रवाई की मांग
इस मामले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने नाराजगी जताई। बुधवार को परिषद के पदाधिकारियों ने डीईओ कार्यालय जाकर सहायक संचालक आर एन मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
ABVP ने मांग की कि विशेष कमेटी बनाकर इस घटना की गंभीर और निष्पक्ष जांच की जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।






