No Slide Found In Slider.
बरेली

लखनऊ में LPG संकट पर सपा का अनोखा विरोध, उपले बांटकर सरकार पर निशाना

No Slide Found In Slider.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रसोई गैस की आपूर्ति में कमी और बढ़ती कीमतों के मुद्दे को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विधान भवन के सामने बापू भवन चौराहे के पास सपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उपले बांटकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर खड़े होकर “उपले ले लो, उपले ले लो” की आवाज लगाते हुए लोगों को मुफ्त में उपले देने लगे। उनका कहना था कि जब रसोई गैस आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है, तब पारंपरिक ईंधन के सहारे ही लोगों को खाना बनाना पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आपूर्ति पर असर

बताया जा रहा है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक

विधान भवन के पास इस तरह के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। साथ ही मौके पर रखे गए उपलों को भी जब्त कर लिया गया। कुछ देर बाद इलाके में स्थिति सामान्य हो गई।

सपा ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन में शामिल सपा कार्यकर्ता राम प्रकाश मौर्य ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी के कारण आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उनका आरोप था कि सरकार के “अच्छे दिन” के दावों के बावजूद रसोई गैस गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी स्थिति को उजागर करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से उपले बांटकर विरोध दर्ज कराया गया है।

गांवों से मंगाए गए उपले

राम प्रकाश मौर्य ने बताया कि बड़ी संख्या में उपले गांवों से तैयार कराकर शहर लाए गए हैं। उनका कहना है कि अगर गैस सिलेंडर की समस्या बनी रहती है तो आगे भी रोजाना गांवों से उपले मंगाकर जरूरतमंद लोगों में बांटे जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और आपूर्ति की समस्या आम परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कीमतों को नियंत्रित किया जाए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button