No Slide Found In Slider.
Breaking News

UP News: बरेली में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 70 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

No Slide Found In Slider.

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जयदेव शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त है। चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर वह छह वर्षीय बच्ची को अपने ही खंडहर मकान में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकी भी दी। दुष्कर्म के बाद डरी-सहमी बच्ची ने इस बारे में बताया भी नहीं। वीडियो वायरल होने के बाद जब उससे पूछा गया तो उसने जानकारी दी।
आरोपी के भाई ने दी धमकी
वीडियो डिलीट करने के लिए कहने पर आरोपी के भाई मुन्नू ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके भाई की तलाश की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button