No Slide Found In Slider.
बरेली

फरीदपुर में महाराजा अग्रसेन द्वार का उद्घाटन, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

No Slide Found In Slider.

फरीदपुर: नगर के साहूकार चौराहे के निकट स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल की स्मृति में निर्मित महाराजा अग्रसेन द्वार का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर द्वार का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्माण कार्य न केवल सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान कुंवर महाराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ईशान ग्वाल सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button