No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली जोगी नवादा में बवाल: पुलिस के सामने पथराव, दो गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट: लाइव भारत टीवी/ देवेंद्र पटेल

बरेली। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा इलाके में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। हालात इस कदर बिगड़ गए कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारादरी थाने में तैनात उपनिरीक्षक चंद्रपाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि वनखंडी नाथ मंदिर के पास दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक पक्ष के अंकुर, दीपक, धर्मेंद्र और ललिता, जबकि दूसरे पक्ष के रंजीत, संतोष, राजेश और किरन के बीच कहासुनी चल रही थी। शुरुआती बहस जल्द ही उग्र हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीच-बचाव किया, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए। इसी दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के सख्त रवैये के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के रंजीत और संतोष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button