No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली के केसरपुर में घायल नंदी दो दिन से तड़पता रहा, प्रशासन की उदासीनता उजागर

No Slide Found In Slider.

बरेली। सदर तहसील के बिथरी चैनपुर ब्लॉक के ग्राम केसरपुर से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। यहां पशु सेवा केंद्र के पास पिछले दो दिनों से एक नंदी गंभीर चोटों के साथ जमीन पर पड़ा हुआ है। सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नंदी के शरीर पर गहरे घाव हैं और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने पहल करते हुए डॉक्टर बुलाकर नंदी का प्राथमिक उपचार कराया। तस्वीरों में भी यह स्पष्ट है कि उपचार के बावजूद नंदी अपने पैरों पर खड़े होने में असमर्थ है।

अजय पटेल ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी ब्लॉक बिथरी चैनपुर के बीडीओ को फोन पर दी, लेकिन दो बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बरेली को भी अवगत कराया, जहां से पीआरओ द्वारा आश्वासन दिया गया। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मामला जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरेली तक पहुंचा, तब उन्होंने घायल नंदी को जल्द ही गौशाला भेजने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। एक बेजुबान पशु दो दिनों से दर्द में तड़प रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देने तक सीमित हैं।

मुख्य मांगें

  • घायल नंदी को तुरंत गौशाला भेजा जाए
  • पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित इलाज सुनिश्चित हो
  • जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
  • ग्राम स्तर पर पशु सेवा व्यवस्था को मजबूत किया जाए
No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button