No Slide Found In Slider.
बरेली

जोगी नवादा में हाईटेंशन लाइन टूटी, छतों पर गिरी चिंगारियां, बड़ा हादसा टला

No Slide Found In Slider.

बरेली। शहर के जोगी नवादा स्थित चावल मंडी के पास गुरुवार देर रात करीब 12:40 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। यहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कई मकानों की छतों पर गिर गया। तार गिरते ही तेज चिंगारियां उठीं और कुछ छतों पर आग भी भड़क गई। सौभाग्य से उस समय छतों पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में मनीष कुमार, नत्थू लाल, अजय, पप्पू, मुन्नालाल, राजन और महेंद्र हलवाई के मकान प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति संभाली।

पुरानी घटनाओं की अनदेखी

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जर्जर बिजली लाइनों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पूर्व में भी ऐसी घटनाओं में बच्चों की जान जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

शिकायतों पर कार्रवाई नहीं

पार्षद प्रतिनिधि प्रेम शंकर राठौड़ ने बताया कि इस समस्या को कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। स्थानीय लोगों ने भी बार-बार शिकायत की, पर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। लोगों ने तुरंत जर्जर तारों को बदलने, पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button