No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 4000 वर्गमीटर में हो रहा था अवैध प्लॉटिंग का खेल।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है।

No Slide Found In Slider.

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। गुरुवार को थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिचपुरी में BDA की प्रवर्तन टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर चलाकर करोड़ों की जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया।

बिना अनुमति 4000 वर्गमीटर में बिछाया था अवैध जाल

जानकारी के मुताबिक, मो. इस्लाम और मो. वजरूद्दीन द्वारा ग्राम बिचपुरी में लगभग 4000 वर्गमीटर के विशाल भूखंड पर बिना किसी नक्शा स्वीकृति के प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। भूमाफियाओं ने यहाँ अवैध रूप से नालियों, सड़कों और बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया था। प्राधिकरण ने इसे उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 का खुला उल्लंघन मानते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की।

मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी

संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर मौजूद अवैध निर्माण को देखते ही देखते मलबे में तब्दील कर दिया। इस दौरान सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता सीताराम और प्रवर्तन टीम के साथ भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, जिससे कार्रवाई निर्बाध रूप से संपन्न हुई।

BDA की अपील: ‘नक्शा देखकर ही खरीदें जमीन’

प्राधिकरण ने इस कार्रवाई के माध्यम से आम जनता को सख्त संदेश दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि:

  • किसी भी भूखंड या मकान की खरीद से पहले BDA से स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य करें।

  • बिना अनुमति विकसित की गई कॉलोनियों में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ऐसी संपत्तियों को कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है।

    लाइव भारत टीवी | बरेली रिपोर्ट: ब्यूरो डेस्क

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button