No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: कॉमन सर्विस सेंटर निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, सुपरवाइजर का वेतन रोका

No Slide Found In Slider.

📍 बरेली, संवाददाता। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बिथरी चैनपुर में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर परियोजना का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवयानी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मौके पर ही संबंधित सुपरवाइजर का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि एक माह के भीतर सभी कमियों को दूर कर कार्य को मानक के अनुरूप पूर्ण कराया जाए और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

संचारी रोग अभियान की समीक्षा

सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान संचारी रोग अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि सफाई व्यवस्था में ढिलाई पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर सख्त निर्देश

सीडीओ ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर रोस्टर के अनुसार टीम बनाकर नियमित सफाई कार्य कराया जाए। इससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी और संचारी रोगों के प्रसार पर रोक लगेगी।

सीडीओ के इस सख्त रुख से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button