No Slide Found In Slider.
बरेली

SIR Bareilly: 7 लाख से ज्यादा नाम कटे, 2.57 लाख नए मतदाता जुड़े; शहर सीट टॉप पर

No Slide Found In Slider.

बरेली: जनपद में SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण कार्य शुक्रवार को पूर्ण हो गया। करीब 166 दिनों तक चले इस अभियान में जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7,14,753 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 2,57,920 नए मतदाता जोड़े गए। इस पूरी प्रक्रिया में बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां सबसे अधिक नाम जोड़े और हटाए गए, जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इसकी प्रतियां सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई गईं। खास बात यह रही कि मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के मामले में बरेली प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।

166 दिन चला अभियान, हजारों कर्मी रहे तैनात

SIR सर्वे की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इस दौरान 9 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO), 165 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO), 3,835 बीएलओ और 386 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया। उस समय जिले में कुल 34,05,820 मतदाता, 3,499 मतदान स्थल और 1,931 बूथ थे।

मसौदा सूची से अंतिम सूची तक का सफर

6 जनवरी 2026 को जारी मसौदा मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 26,91,067 रह गई थी, जिसमें 7.14 लाख नाम हटाए गए थे। जांच के दौरान नो मैपिंग के कारण 2,20,711 और अन्य विसंगतियों के चलते 3,58,387 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए

सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29,48,987 हो गई। यानी मसौदा सूची की तुलना में 2,57,920 नए मतदाता जोड़े गए।

जनसंख्या में 14 साल में बड़ा इजाफा

SIR सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2011 से 2025 के बीच बरेली की आबादी में लगभग 12.68 लाख की वृद्धि का अनुमान सामने आया है।

  • 2011 में कुल आबादी: 44,48,359
  • 2025 अनुमानित आबादी: 57,16,720

दिव्यांग और युवा मतदाताओं में बदलाव

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में भी बदलाव दर्ज किया गया है।

  • शुरुआत: 28,912
  • मसौदा सूची: 24,657
  • अंतिम सूची: 25,742

इस प्रकार 4,255 दिव्यांग मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि 1,085 नए नाम जोड़े गए

वहीं, 18-19 आयुवर्ग में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

  • शुरुआत: 46,631
  • मसौदा सूची: 9,079
  • अंतिम सूची: 50,281

इस आयुवर्ग में 41,202 नए मतदाता जोड़े गए, जो युवाओं की भागीदारी बढ़ने का संकेत है।

फॉर्म 6, 7 और 8 का बड़ा आंकड़ा

पूरे जिले में कुल 3,55,331 आवेदन (Form-6, 7, 8) प्राप्त हुए, जिनमें से 3,40,314 स्वीकृत और 15,011 निरस्त किए गए।
बरेली विधानसभा क्षेत्र में अकेले 70,018 आवेदन प्राप्त हुए, जो जिले में सर्वाधिक है।

लिंगानुपात और EP अनुपात में गिरावट

SIR के बाद जिले के लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है।

  • पहले: 872
  • अब: 832

इसी प्रकार EP (Elector Population) अनुपात भी 59.98% से घटकर 51.59% हो गया है।

बूथों पर मतदाताओं ने किया अवलोकन

रिठौरा क्षेत्र में दरवारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय और नगर पंचायत कार्यालय सहित विभिन्न बूथों पर मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया, जहां मतदाताओं ने पहुंचकर सूची का अवलोकन किया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button