No Slide Found In Slider.
बरेली

विथरी चैनपुर: ‘महिला शक्ति’ का जन-आक्रोश मार्च, सैकड़ों महिलाओं ने दिखाई एकजुटता

No Slide Found In Slider.

📍 बरेली (विथरी चैनपुर), संवाददाता। ग्राम पंचायत केसरपुर (रामनगर) में मंगलवार को ‘महिला शक्ति’ संगठन के नेतृत्व में एक विशाल जन-आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कथित महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

मार्च सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केसरपुर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के विरोध में नारे लगाए और स्पष्ट किया कि वे महिलाओं के अधिकारों के हनन, अन्याय और अपमान के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेंगी।

नेताओं के संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विपक्षी दलों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस की नीतियां सदैव महिला हितों के विपरीत रही हैं।

ब्लॉक प्रमुख विथरी चैनपुर ब्रजेश कुमारी ने नारी सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आयोजन और सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन हिन्दू जागरण मंच के युवा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पटेल ने किया। इस अवसर पर तेज पाल पटेल, इकबाल बहादुर लोधी, हीरालाल पटेल, सुनील उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button