सिर्फ डिग्री बांटना नहीं, गांव गोद लें विश्वविद्यालय: राज्यपाल Anandiben Patel समाज से जुड़ने और जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश, टीबी मुक्त भारत अभियान और महिला स्वास्थ्य पर भी जोर.

सिर्फ डिग्री बांटना नहीं, गांव गोद लें विश्वविद्यालय: राज्यपाल Anandiben Patel
समाज से जुड़ने और जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश, टीबी मुक्त भारत अभियान और महिला स्वास्थ्य पर भी जोर.
📍 बरेली,उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलाधिपति Anandiben Patel ने गुरुवार को बरेली दौरे के दौरान विश्वविद्यालयों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का कार्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि समाज के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना भी उनकी जिम्मेदारी है।
राज्यपाल मुडिया अहमद नगर स्थित दिशा इंटर कॉलेज पहुंचीं, जहां उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मूक-बधिर बच्चों के साथ लगभग एक घंटा बिताया और उनकी गतिविधियों की सराहना की।
हर विश्वविद्यालय अपनाए कम से कम पांच गांव
राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय को कम से कम पांच गांव गोद लेने चाहिए। गांवों में जाकर वहां की वास्तविक स्थिति को समझते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से विश्वविद्यालयों को समाज से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
टीबी मुक्त भारत अभियान में मिल रही सफलता
प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 76 जिलों में इस दिशा में कार्य हो रहा है। अब तक चार लाख से अधिक टीबी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो जनसहयोग और संस्थानों के प्रयासों का परिणाम है।
महिला स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता
राज्यपाल ने कहा कि आयुष्मान योजना और स्वास्थ्य अभियानों के तहत विश्वविद्यालयों के सहयोग से अब तक तीन लाख से अधिक बेटियों को एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) का टीकाकरण कराया जा चुका है। इससे महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा शिव तांडव स्तोत्र, गरबा नृत्य और फैशन शो की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने राज्यपाल को हस्तनिर्मित चित्र भेंट किया, जिसे उन्होंने सराहा।
विद्यार्थियों को किया सम्मानित
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप चॉकलेट वितरित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति पांडे ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रोफेसर और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गुजराती संस्कृति की झलक से प्रसन्न हुईं राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि एक मई 1960 को गुजरात राज्य का गठन हुआ था। बरेली में गुजराती संस्कृति की झलक देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने विद्यालय की संस्थापक पुष्पलता गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की जिम्मेदारी उठाना और दिव्यांग बच्चों के भविष्य को संवारना एक सराहनीय हैं






