बरेली: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर कटाक्ष बोले- सपा नमाजवादी पार्टी, कांग्रेस पुरानी वोट चोर

बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को नमाजवादी पार्टी बताया और कांग्रेस को वोट चोरी करने वाली पुरानी पार्टी करार दिया। कहा कि जब सरदार पटेल के नाम पर 15 में 14 वोट मिला था, जिसमें वोट चोरी कर कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू को पहला अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाया था। वोट चोरी करके ही इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनी थीं और जब कोर्ट ने उनका चुनाव रद्द कर दिया तो देश में उन्होंने देश में आपातकाल लगा दिया था। उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि लाल टोपी वाले अब बरेली में नहीं दिख रहे हैं, पहले बहुत उछल कूद करते थे। जिन्हें हैसियत में लाया गया है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों ने सोच रखा था कि पार्टी मुखिया के रिश्तेदार तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। वह लोग बिहार गए और वहां बोले कि अवध में हराए हैं, मगध में भी हराएंगे, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।






