No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली: शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी पर सम्मान समारोह, मंत्री बोले—बेहतर शिक्षा से मजबूत होगा देश का भविष्य।

No Slide Found In Slider.

बरेली: शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी पर सम्मान समारोह, मंत्री बोले—बेहतर शिक्षा से मजबूत होगा देश का भविष्य।

शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये
विकास भवन में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह
डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लास और बढ़ते नामांकन पर सरकार का फोकस
शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरण
बरेली, 05 मई।
शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन सभागार में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य एवं कुंवर महाराज सिंह, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया है, जो सरकार का बड़ा निर्णय है। उन्होंने शिक्षामित्रों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्कार देने का आह्वान करते हुए कहा कि देश का भविष्य बच्चों पर ही निर्भर करता है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। स्कूलों में शौचालय, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही डिजिटल लैब की व्यवस्था, शिक्षकों को टैबलेट वितरण और छात्रों को ड्रेस, जूते-मोजे, बैग के लिए धनराशि सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है। बच्चों को निशुल्क पुस्तकें और मध्यान्ह भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि पहले बेसिक विद्यालयों में नामांकन कम था, लेकिन अब शिक्षामित्रों के सहयोग से इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके अलावा शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा प्रणाली से भी जोड़ा गया है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button