बरेली में दरिंदगी: 5 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों किशोर आरोपी गिरफ्तार

बरेली। बहेड़ी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में आयोजित अखंड रामायण पाठ के दौरान पांच साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपित दोनों किशोर भी नाबालिग हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गांव के ही दो किशोर उसे बहला-फुसलाकर खेतों की ओर ले गए। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए और खून से लथपथ घर लौटी। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के ही दोनों किशोरों ने उसके साथ गंदा काम किया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें हिरासत में लिया गया है। बच्ची का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।






