No Slide Found In Slider.
Breaking News

बिजली संकट पर सपा का हल्लाबोल, विद्युत निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कटौती से पढ़ाई और कारोबार प्रभावित होने का आरोप, सुचारु आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी

No Slide Found In Slider.

बरेली। भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैदर अली के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अघोषित बिजली कटौती से आम जनता बेहाल है। गर्मी के चलते लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से पेयजल संकट भी गहरा रहा है।
निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा जनआंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button