No Slide Found In Slider.
बरेली

सैटेलाइट बस स्टेशन पर अवैध डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, 12 ईको वाहन बंद

No Slide Found In Slider.

बरेली में चला परिवहन विभाग का बड़ा अभियान

सैटेलाइट बस स्टेशन पर अवैध डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, 12 ईको वाहन बंद

बरेली। जनपद में अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों और अवैध स्टैंडों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली श्री प्रणव झा के निर्देशन में 29 और 30 मई 2026 को सैटेलाइट बस स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ बरेली द्वारा प्राप्त शिकायतों के बाद की गई।

अभियान परिवहन विभाग और परिवहन निगम की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया, जिसमें बिना वैध परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य आवश्यक अभिलेखों के चल रहे यात्री वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही अवैध रूप से संचालित स्टैंडों पर भी कार्रवाई की गई।

इस दौरान एआरएम रोडवेज बरेली श्री अशोक बाजपेयी, श्री अजीत प्रताप सिंह एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्री विनय कुमार मिश्रा मौजूद रहे। अधिकारियों ने बस स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अनधिकृत रूप से सवारी भरने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

संयुक्त अभियान के दौरान एक अवैध रूप से संचालित बस का चालान किया गया, जबकि 12 डग्गामार ईको वाहनों को बंद कराया गया। इसके अलावा बस स्टेशनों के आसपास बने अवैध स्टैंडों को हटवाकर संबंधित संचालकों को भविष्य में दोबारा संचालन न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों के दस्तावेज अद्यतन रखें और केवल वैध परमिट व निर्धारित नियमों के अनुसार ही वाहन संचालन करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध यात्री परिवहन और अवैध स्टैंड संचालन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button