No Slide Found In Slider.
बरेली

Bareilly News: शिव मंदिर में मांस के अवशेष फेंक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भोजीपुरा के घंघोरा पिपरिया गांव में तनाव

No Slide Found In Slider.

Bareilly News: शिव मंदिर में मांस के अवशेष फेंक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भोजीपुरा के घंघोरा पिपरिया गांव में तनाव
भोजीपुरा क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांव घंघोरा पिपरिया में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बकरे के मांस के अवशेष पड़े मिले। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और सनातन समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मांस के अवशेष फेंककर माहौल खराब करने की साजिश रची। शनिवार सुबह जब ग्रामीण रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो परिसर में पड़े मांस के लोथड़े देखकर लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस के भोजीपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, एसएसआई तेजपाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मंदिर परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। कुछ देर बाद सीओ हाईवे भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और माहौल को बिगड़ने से रोका।
प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button