No Slide Found In Slider.
बरेली

Bareilly News: उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं का हो व्यापक प्रचार

No Slide Found In Slider.

Bareilly News: उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं का हो व्यापक प्रचार
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को सर्किट हाउस में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए विभागीय अधिकारी पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य करें।
बैंकों के सहयोग से लगेंगे ऋण शिविर
बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न क्षेत्रों में बैंकों के सहयोग से ऋण शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं, स्वरोजगार शुरू करने वाले लोगों और छोटे उद्यमियों को आसानी से वित्तीय सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंच सके।
मंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को लाभार्थियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लेने और योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के निर्देश भी दिए गए।
ओडीओपी और विश्वकर्मा योजना पर विशेष जोर
समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना, प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रमुख रहीं।
मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निर्देश दिए कि ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की जाएं, ताकि युवाओं और कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
बंद पड़ी इकाइयों पर होगी कार्रवाई
बैठक में औद्योगिक आस्थानों में लंबे समय से बंद पड़ी इकाइयों का भी मुद्दा उठा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी निष्क्रिय इकाइयों का सर्वे कराया जाए और वर्षों से बंद पड़ी इकाइयों के आवंटन निरस्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि खाली होने वाले भूखंड नए उद्यमियों को आवंटित किए जाएं, जिससे जिले में उद्योगों का विस्तार हो और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान समेत बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के उपायुक्त उद्योग मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button