No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में उपायुक्त (श्रम रोजगार) मो. हसीब अंसारी का सम्मान समारोह, अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

No Slide Found In Slider.

बरेली में उपायुक्त (श्रम रोजगार) मो. हसीब अंसारी का सम्मान समारोह, अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
बरेली। जनपद बरेली में शनिवार को विकास भवन सभागार में उपायुक्त (श्रम रोजगार) मो. हसीब अंसारी के सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मो. हसीब अंसारी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि मो. हसीब अंसारी ने अपने कार्यकाल के दौरान श्रम एवं रोजगार विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराया और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया। उनकी ईमानदार कार्यशैली और सकारात्मक सोच हमेशा याद रखी जाएगी।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी दिनेश यादव, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी यादव, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम तथा बीडीओ आशीष पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मो. हसीब अंसारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला। सहकर्मियों ने कहा कि मो. हसीब अंसारी का सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button