No Slide Found In Slider.
बरेली

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का हरित संकल्प

No Slide Found In Slider.

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का हरित संकल्प

सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत लोगों की स्मृति में हुआ पौधरोपण, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को परिवहन विभाग, बरेली द्वारा जनपद स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (DTTI) परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति को समर्पित रहा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क हादसों में असमय जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज के सुरक्षित एवं सतत विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था, बरेली की बहनों, स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड क्षेत्र की प्रमुख बहन पार्वती जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, मानवीय मूल्यों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) बरेली श्री कमल प्रसाद गुप्ता, सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री पंकज सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. प्रवेश कुमार सरोज, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री वैभव सोती, मोटरयान निरीक्षक श्री हारून सैफी सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

— कार्यालय सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेली

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button