No Slide Found In Slider.
बरेलीराज्य

बनखण्डी नाथ मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

No Slide Found In Slider.

 

बरेली। नगर निगम द्वारा संचालित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को बनखण्डी नाथ मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर, आसपास के मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण, जल निकासी व्यवस्था एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर स्वच्छता की उच्चतम मानक व्यवस्था बनी रहे, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है। लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने का आग्रह किया गया।

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत स्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में महापौर उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक भोर्न लाल मौर्य, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, जिलाधिकारी बरेली, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर नगर आयुक्त, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी सहित नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल जनस्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनसहभागिता एवं प्रशासनिक समन्वय से स्वच्छता एवं जनकल्याण के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष बल दिया गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button