No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

बदायूं में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 34 दरोगाओं के तबादले

एसएसपी अंकिता शर्मा का देर रात आदेश, कई चौकियों की बदली कमान; महिला उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी

No Slide Found In Slider.

बदायूं। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने शुक्रवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी आदेश के तहत 34 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
तबादला सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आजाद शर्मा को थाना इस्लामनगर में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं भूपेंद्र सिंह को चौकी कछला घाट (उझानी) से चौकी नरैनी चौराहा (उदयती) तथा रिंकू कुमार को सिविल लाइन चौकी से कछला घाट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार शर्मा को थाना सिविल लाइन का चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि दिनेश तिवारी को सरकारीगंज चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला थाना में तैनात अवधेश कुमार को सरकारीगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी समरेर (दातागंज), भूरे लाल को थाना इस्लामनगर से चौकी अल्हैपुर समसपुर तथा संदीप गुप्ता को चौकी धीमरपुर बढ़ईपुल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई थानों में भी बदले गए उपनिरीक्षक
एसएसपी ने कई थानों में तैनात उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया है। सचिन शर्मा को चौकी रेहड़िया (वजीरगंज) से पुलिस लाइन, यशपाल सिंह को थाना मूसाझाग से चौकी रेहड़िया तथा संजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना मूसाझाग भेजा गया है। विक्रांत आर्य को पुलिस लाइन से चौकी दबतोरी (बिसौली), आयुष आर्य को सिविल लाइन से चौकी मालवीयगंज, मायाराम को महिला थाना से दातागंज तथा रविंद्र यादव को कोतवाली से इस्लामनगर भेजा गया है।
इसके अलावा नैपाल सिंह को सिविल लाइन से कोतवाली, रविंद्र सिंह को उझानी से कादरचौक, किशनवीर सिंह को उझानी से उसहैत, अवधेश पाराशर को दातागंज से उझानी, विष्णु दत्ता को सहसवान से दातागंज, गुलजारी सिंह को जरीफनगर से मुजरिया, अनिल कुमार को मुजरिया से जरीफनगर, ऋषिपाल सिंह को इस्लामनगर से फैजगंज बेहटा, जगवीर सिंह को वजीरगंज से इस्लामनगर तथा सुभाषचंद्र को पुलिस लाइन से थाना सिविल लाइन में तैनाती दी गई है।
महिला उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव
महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। शशि मलिक को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई से महिला थाना भेजा गया है। सपना जायसवाल को वन स्टॉप सेंटर से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पूनम यादव को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई से वन स्टॉप सेंटर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बाबू खां का तबादला आदेश हुआ निरस्त
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बाबू खां का कोतवाली से उसावां किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वहीं ओमप्रकाश को मुजरिया से न्यायालय सुरक्षा सेल में तैनाती दी गई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button