No Slide Found In Slider.
Breaking News

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

किसान हित और राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट रहने का आह्वान, राज यादव बने तहसील सदर के मीडिया प्रभारी

No Slide Found In Slider.

बरेली, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से मुड़िया अहमद नगर स्थित जिला कार्यालय, रेडिसन होटल एयरपोर्ट के पास, बरेली में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों, किसानों और मजदूरों ने कार्यक्रम में भाग लेकर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित के साथ किसान और मजदूर हित में आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया।

जिला महासचिव डॉ. अर्जुन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा और देश की प्रगति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर कार्य करना होगा। किसानों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

तहसील अध्यक्ष सदर छत्रपाल पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ अन्नदाता के परिश्रम का सम्मान करने की भी प्रेरणा देता है। किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राज यादव को मिली नई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार और मीडिया के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से राज यादव को मीडिया प्रभारी, तहसील सदर, बरेली के पद पर नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों और किसान साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम, जिला सलाहकार अरविंद सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री मनोज कुमार, जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष मंदीप सिंह, महानगर महासचिव इन्द्रजीत सिंह कंग, तहसील अध्यक्ष सदर छत्रपाल पटेल, जिला संयोजक रुपलाल राजपूत, जिलाध्यक्ष के निजी सचिव आर्यन, विनीत यादव, सचिन शर्मा, सुनील यादव और प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और “जय जवान-जय किसान” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और किसान एकता के रंग में रंगा नजर आया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button