No Slide Found In Slider.
Breaking News

कांवड़ियों की सेवा में आगे आए प्रधान प्रत्याशी सदन पटेल, गमछा ओढ़ाकर किया सम्मानित

मोहनपुर के प्राचीन शिव मंदिर से कछला के लिए रवाना हुआ डाक कांवड़ियों का जत्था, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ दी विदाई

No Slide Found In Slider.

बरेली/मोहनपुर। सावन के पावन महीने में ग्राम पंचायत मोहनपुर में शिवभक्ति के साथ सेवा का भाव भी देखने को मिल रहा है। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सदन पटेल ने कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान की पहल करते हुए रविवार, 16 अगस्त 2026 को प्राचीन शिव मंदिर मोहनपुर से कछला गंगाघाट के लिए डाक कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्तों के जत्थे को सम्मानपूर्वक रवाना किया।

कांवड़ यात्रा पर निकलने से पहले सदन पटेल ने शिवभक्तों को फूल-मालाएं पहनाईं, गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया और पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए कछला की ओर प्रस्थान किया।

गांव में लगातार जनसंपर्क कर रहे सदन पटेल

आगामी पंचायत चुनाव में सदन पटेल ग्राम पंचायत मोहनपुर से प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी के रूप में सक्रिय हैं। वह लगातार गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं और ग्रामीणों के सुख-दुख में शामिल होते दिखाई देते हैं। क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी उनकी सक्रियता बनी हुई है।

सदन पटेल भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में भी भाग लेते रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के गरीबों, मजदूरों और किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

सावन में सेवा के बहाने बढ़ी पंचायत चुनाव की सरगर्मी

पंचायत चुनाव से पहले गांवों में संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। सावन के दौरान जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत, भंडारे और सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मोहनपुर में भी सदन पटेल की सक्रियता को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में मोहनपुर ग्राम पंचायत का चुनाव दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।

सदन पटेल ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवभक्तों की सेवा उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी कांवड़ियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button