No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली के नवोदय अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी; 35 मरीज किए गए शिफ्ट।

No Slide Found In Slider.

सेंट्रल एसी के जरिए वार्ड और स्टाफ रूम तक पहुंचा धुआं, ऊपरी मंजिल पर रखे पुराने गद्दे और सोफे आए आग की चपेट में; दमकल ने पाया काबू

बरेली। मिनी बायपास स्थित नवोदय अस्पताल में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग से निकला धुआं सेंट्रल एसी सिस्टम के जरिए निचली मंजिलों पर बने वार्ड और स्टाफ रूम तक पहुंच गया। धुआं भरता देख मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत फैल गई।

आग की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। दमकल टीम के पहुंचने तक ऊपरी मंजिल पर रखे पुराने गद्दे और सोफे भी आग की चपेट में आ गए थे। इससे धुआं और तेजी से फैलने लगा।

एक घंटे की मशक्कत के बाद खाली कराया अस्पताल

अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को बाहर निकाला गया। इसके बाद मरीजों को आसपास के तीन निजी अस्पतालों में शिफ्ट कर उपचार की व्यवस्था की गई।

अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को सुरक्षित निकालने और दूसरे अस्पतालों तक पहुंचाने के दौरान स्टाफ और तीमारदारों में काफी भागदौड़ रही। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया।

दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद भी अस्पताल परिसर में धुआं बना रहा।

नवोदय अस्पताल के एमडी डॉ. उमेश गंगवार के मुताबिक घटना में अधिक नुकसान नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी 35 मरीजों को समय रहते सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button