No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण, अभिलेख, CCTV और जनसेवा व्यवस्थाओं की परखी गई हकीकत।

No Slide Found In Slider.

उप परिवहन आयुक्त हरिशंकर सिंह ने संभागीय परिवहन कार्यालय, बरेली में किया निरीक्षण, बिचौलियों पर सख्ती और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर

बरेली। शासन एवं परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), मेरठ हरिशंकर सिंह ने संभागीय परिवहन कार्यालय, बरेली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेख प्रबंधन, जनसेवा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी तथा विभिन्न शाखाओं के कार्यों का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी कार्यालय के विभिन्न कक्षों में पहुंचे और वहां रखी फाइलों, रिकॉर्ड रूम, पंजीयन शाखा तथा जनसुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय परिसर में लगे सूचना बोर्ड, शुल्क सूची और अनधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने संबंधी बोर्डों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया कि आम जनता को कार्यालय में पारदर्शी और व्यवस्थित सेवा मिल रही है।

कार्यालय परिसर और डीटीआई भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और कार्यशीलता भी परखी गई। निरीक्षण के दौरान कैमरों की कवरेज, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और मॉनिटरिंग सिस्टम की जांच की गई। समीक्षा में निगरानी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

उप परिवहन आयुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की तथा उनकी उपस्थिति, विभागीय पहचान पत्र और कार्य प्रणाली का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले। कार्यालय अभिलेखों और उपस्थिति पंजिका की भी जांच की गई।

निरीक्षण के समय कार्यालय में पहुंचे नागरिकों और आवेदकों से भी संवाद स्थापित किया गया। वाहन पंजीयन, वाहन अंतरण, मोबाइल नंबर अद्यतन, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रवर्तन से जुड़े कार्यों को लेकर लोगों से जानकारी ली गई। प्राप्त फीडबैक में कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही, किसी भी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति द्वारा अवैध धनराशि की मांग की पुष्टि नहीं हुई।

निरीक्षण का एक अहम हिस्सा अनधिकृत मध्यस्थों (बिचौलियों) की संभावनाओं की पड़ताल भी रहा। कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर यह देखा गया कि कहीं कोई बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति कार्यालय कार्य में दखल तो नहीं दे रहा। निरीक्षण में ऐसी कोई गतिविधि सामने नहीं आई।

निरीक्षण के बाद उप परिवहन आयुक्त ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और जनसेवा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, रिकॉर्ड प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। यह भी बताया गया कि विभाग के नए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित किया जा सकता है, जिससे व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी।

निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. पी.के. सरोज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वैभव सोती, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) हारून सैफी,यात्रीकर अधिकारी रमेश प्रजापति सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button