बरेली में रफ्तार का कहर: मिट्टी से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:40 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान सारीपुर निवासी व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, मृतक की आधिकारिक पहचान की पुष्टि होना अभी बाकी है।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और मिट्टी खनन में लगे वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई है।
