यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रमित शर्मा लखनऊ जोन के एडीजी बने; प्रवीण कुमार को बरेली की कमान।
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रमित शर्मा लखनऊ जोन के एडीजी बने; प्रवीण कुमार को बरेली की कमान
शासन ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, बरेली जोन में नए एडीजी की तैनाती से बदली पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी
बरेली। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के उच्च स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी 28 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें अब लखनऊ जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं, 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
