No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में अब कुल चार एक्टिव केस हो गए हैं बरेली में पुत्र के बाद पिता की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कम्प

No Slide Found In Slider.

बरेली। दूसरे प्रदेशों से आ रहे प्रवासियों की वजह से जिले में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बरेली के सिरौली ब्लॉक के एक 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन दिन पहले इनका बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। बेटा मुम्बई से वापस आया था। एसीएमओ डॉक्टर रंजन गौतम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज को एल 2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बरेली में अब कुल चार एक्टिव केस हो गए हैं।शनिवार को दो परिवारों के पूल सैंपल भी पॉजिटिव आए थे। परिवार में शामिल सदस्यों का अलग अलग सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेजा जा रहा है जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

जिले में चार एक्टिव केस

जिले में अब तक कोरोना के कुल 15 केस आ चुके हैं। अब एक्टिव केस की संख्या चार हो गई है। इसमें तीन युवक हाल में ही मुम्बई से वापस लोटे हैं। पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए 10 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि हजियापुर के युवक की मौत हो चुकी है।

Bureau report live Bharat TV

No Slide Found In Slider.

Related Articles

Back to top button