भाजपा से मेयर प्रत्याशी डॉक्टर उमेश गौतम पर जनता ने एक बार फिर जताया भरोसा , भारी बहुमत से विजय
LIVE BHARAT TV न्यूज़ चैनल

भाजपा नेता उमेश गौतम बरेली की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं। पार्टी के अंतर्विरोधों के बावजूद डॉक्टर उमेश गौतम ने नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की। बरेली नगर निगम चुनाव में कुल 28 राउंड की मतगणना में 351854 वोट पड़े।
अंतर्विरोधों के बावजूद उमेश गौतम ने भारी बहुमत से जीत हासिल की
सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर को 56328 वोटो से हराया
बरेली। भाजपा नेता उमेश गौतम बरेली की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं। पार्टी के अंतर्विरोधों के बावजूद डॉक्टर उमेश गौतम ने नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की। बरेली नगर निगम चुनाव में कुल 28 राउंड की मतगणना में 351854 वोट पड़े। इसमें से भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉक्टर उमेश गौतम को 167271, निर्दलीय सपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर को 110943 वोटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर केबी त्रिपाठी ने 26975 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के यूसुफ खान 16862 वोटो के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए। भाजपा प्रत्याशी की 56328 वोटों की प्रचंड जीत को लेकर पूरे शहर में उत्साह नजर आया। मतगणना स्थल से लेकर शहर तक सड़क भगवा मय हो गई। जगह-जगह लोगों ने उमेश गौतम का भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह खुली जीप पर फूल मालाओं से लदे समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। उमेश गौतम ने बढ़ाई वोटो में बढ़त तो पीछे मुड़कर नहीं देखा भाजपा के नव निर्वाचित महापौर उमेश गौतम ने कहा कि यह बरेली के विकास की जीत है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य समेत संगठन को अपनी जीत समर्पित की। उन्होंने कहा कि बरेली में विकास किया है, विकास करेंगे। मतगणना के दौरान डॉक्टर उमेश गौतम ने पहले राउंड में वोटों में बढ़त हासिल की तो इसके बाद 28 राउंड तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार बढ़त बनाए रहे।
15 राउंड पूरे होते ही तोमर ने छोड़ा मतगणना स्थल
15 राउंड पूरा होते ही भाजपा की स्थिति मजबूत हो गई थी। डॉक्टर उमेश गौतम, डॉ आईएस तोमर से करीब 50000 वोटो से आगे थे। जीत के संभावना को ना देखते हुए डॉक्टर तोमर अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल छोड़कर चले गए। करीब तीन बजे प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार और रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने डॉ उमेश गौतम को विजय का प्रमाण पत्र सौंपा।
ब्यूरो रिपोर्ट बरेली