No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली से 8 बार सांसद संतोष गंगवार के मंत्रालय के संयुक्त सचिव समेत 11 अफसर-कर्मी संक्रमित

No Slide Found In Slider.

बरेली। दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे ने अब केंद्र सरकार के मंत्रालयों को भी दायरे में लेना शुरू कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को 11 अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद बंद कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्रालय के भी तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।
रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने सचिव स्तर के अफसरों से बात कर हालात की जानकारी ली। सोमवार सुबह वे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। श्रम मंत्रालय में संयुक्त सचिव प्रशासन को भी संक्रमित पाया गया है। उनके अलावा एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह मल्टी टास्क असिस्टेंट और एक ड्राइवर को संक्रमित पाया गया है। सचिव हीरालाल सामारिया के स्टाफ के भी कई कर्मचारी संक्रमित हैं।
11 अधिकारियों और कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद श्रम शक्ति भवन में श्रम और दूसरे मंत्रालयों के कार्यालयों को बुधवार को बंद करा दिया गया है। कई दिनों से बरेली में मौजूद केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को फोन पर अपने मंत्रालय के संक्रमित अफसरों का हालचाल लिया। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री का कार्यालय सोमवार को भी बंद रहेगा। इसलिए संतोष गंगवार अपने कैंप कार्यालय यानी सरकारी आवास से काम करेंगे।

संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री:- हमारा कार्यालय पूरी तरह सुरक्षित है। श्रम सचिवालय चपेट में आया है। श्रम शक्ति भवन में और मंत्रालय भी हैं। जल संसाधन, श्रम व एनआईसी कार्यालय में करीब 14 अफसर और उनके स्टाफ के प्रभावित होने की जानकारी मिली है। सोमवार दोपहर तक दिल्ली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।

live Bharat TV ब्यूरो रिपोर्ट एजेंसी

No Slide Found In Slider.

Related Articles

Back to top button