प्रधान संघ की बैठक में नवाबगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष ,ब्लॉक सचिव नियुक्त की गई
न्यूज़ नेटवर्क

रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत हरहर पुर मटक कली में संपन्न की गई जिसमें प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नन्हे उर्फ मोहम्मद इरफान ने ब्लॉक नवाबगंज के ग्राम पंचायत संतोषपुर के ग्राम प्रधान को ब्लॉक सचिव ब शबाना बेगम उपाध्यक्ष ब्लॉक नवाबगंज से नियुक्त किया गया उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में गति प्रदान करना ब प्रधानों की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करना साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सचिवों से कमीशन बाजी का खेल खत्म करना है गांव की सरकार में भागीदार हुए युवा प्रधानों ने चहुमुंखी विकास के साथ एकजुटता का शंखनाद किया। संगठन की मजबूती काखाका खींचा और प्रधानों ने उत्पीड़न के खिलाफ मुखर होने की अपील की। भ्रष्टाचार के मोर्चे पर मिलकर लड़ने की बात भी कही तो अधिकारियों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करने की अपील की। जिसके साथ उपस्थित रहे प्रधान संगठन की मीटिंग में पदाधिकारी गण पूर्व नायब तहसीलदार मिहिलाल एव तहसील अध्यक्ष, तहसील उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह,
प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नन्हे और मोहम्मद इरफान, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ,महानगर उपाध्यक्ष सी के मिश्रा, प्रदेश महासचिव संतोष पटेल ,अजय सिंह ,बाबू खान, संगीता शर्मा अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट