No Slide Found In Slider.
Breaking News

तिरंगे की शान, राष्ट्र का अभिमान मढ़ीनाथ में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में गूंजे देशभक्ति के नारे, 84 घंटे मंदिर में की गई प्रार्थना

No Slide Found In Slider.

बरेली। “तिरंगे की शान, राष्ट्र का अभिमान यही है हमारा संकल्प महान!” के उद्घोष के साथ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के मंडल मढ़ीनाथ में बुधवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा की शुरुआत होते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के जोश, राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण में देशप्रेम की अनूठी ऊर्जा फैल गई।

यात्रा उपरांत सभी प्रतिभागी 84 घंटे मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन कर देश की एकता, अखंडता और जनकल्याण की मंगल कामना की गई। इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की सेवा का यह संकल्प हमेशा कायम रहेगा। जनसमर्थन और राष्ट्रप्रेम की यह लहर अब सेवा और विकास के नए संकल्प को और भी प्रबल बना रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button