No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी प्रदीप यादव को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

No Slide Found In Slider.

बरेली। फरीदपुर में महिला के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपों से घिरे प्रदीप यादव पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एक्शन लेते हुए उसे 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले उसे भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के नगर अध्यक्ष पद से भी हटाया जा चुका है।

निष्कासन का पत्र हुआ वायरल

प्रदीप यादव को भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय द्वारा पार्टी से निष्कासित किए जाने का पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने भी प्रदीप के निष्कासन की पुष्टि की है।

 क्या है पूरा मामला?

प्रदीप यादव पर आरोप है कि उसने बरेली की एक महिला का अपहरण कर उसे बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने करीब डेढ़ माह पहले फरीदपुर थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव, अपने पति समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ा जब आरोपी प्रदीप की कई ऑडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनमें वह मुकदमा खत्म कराने और महिला को फंसवाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है।

 भाजपा की सख्ती, दबाव में कार्रवाई?

पार्टी पर लग रहे दबाव के बीच भाजपा ने पहले प्रदीप को उसके पद से हटाया, और अब पूरी तरह पार्टी से बाहर कर दिया है। यह कार्रवाई भाजपा की छवि को बचाने की कोशिश मानी जा रही है, क्योंकि मामले को लेकर जनता में काफी नाराजगी देखी जा रही थी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button