
बरेली शहर के पीलीभीत रोड स्तिथ बारात घर मे आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दहशत का माहौल बना रही है। ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। देश और प्रदेश में दंगे होते नहीं वोट पाने के लिए कराए जाते हैं। बसपा सरकार में कोई दंगा नहीं, महिलाओं की सुरक्षा प्रथमिकता ओर थी। भाजपा को भगवान श्रीराम के धर्म का ठेकेदार बताया।
सतीश मिश्रा ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में समाज के कई लोगों की हत्या हुई है। इसमे खासकर दलितों एवं ब्राह्मणों पर अत्याचार हुआ। मुठभेड़ के नाम पर हत्याएं कराई गई। यदि अब भाजपा के उत्पीड़न से उब चुके हो तो फिर एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में कानून का राज लाने के लिए बसपा को सत्ता में लाएं ओर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाएं।
उन्होंने कहा सपा की सोच भी भाजपा से अलग नहीं है। इन पार्टियों ने धर्म का ठेका ले रखा है। इसलिए प्रदेश का ब्राह्मण डरा और सहमा हुआ है। उन्होंने प्रदेश भर में ब्राह्मणों के साथ हुए अत्याचार उत्पीड़न की घटनाओं का सिलसिले बार जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दो घंटे में एक बलात्कार की घटना हो रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वह डरी और सहमी हैं। बसपा ने सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय के साथ प्रदेश में शासन किया।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। जबकि मायावती ने मुख्यमंत्री रहते अपने ही पार्टी के सांसद एवं दो मंत्रियों को जेल भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या में 16 फीसद ब्राह्मण है। यह वर्तमान राजनीति में शून्य पर पहुंच गया है। इतना ही नही केंद्र सरकार कृषि विधेयक लाकर किसानों को भूमिहीन करना चाहती है।
केंद्र की सरकार ने रेल, इंश्योरेंस कंपनी, बिजली, हवाई जहाज बेच दिए और अब किसान की भूमि भी उद्योगपतियों को देना चाहती है। इसलिये भारतीय जनता पार्टी अत्याचार से मुक्ति के लिए दलित, ब्राह्मण और युवा एकजुट हो 2022 में बसपा को सत्ता के शिखर पर पहुंचाए।
इस मौके पर मौजूद रहे 123 विधानसभा पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के सुपुत्र आशीष पटेल ,राजेश सागर, नरेंद्र पटेल 123 विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों ग्रामीण भी उपस्थित रहे