गो तस्करी के दौरान पुलिस ने आधी रात मुठभेड़ में दबोचे दो गो तस्कर ,एक फरार
LIVE BHARAT TV न्यूज़ नेटवर्क

बरेली के थाना क्षेत्र इज्जतनगर में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। वह मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी विलय धाम के पास रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनका तीसरा साथी भाग निकला।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस को रात पौने 12 बजे जानकारी मिली कि विलय धाम के पास तीन युवक पशुओं को ले जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर गोली लगी। पुलिस ने उसका दूसरा साथी भी पकड़ लिया गया।
तीसरा आरोपी पंजाब का रहने वाला
पूछताछ में दोनों की पहचान नाजिम और कदीर अहमद के रूप में हुई। कदीर के पैर में गोली लगी थी। वह बिजनौर का रहने वाला है। नाजिम ने बताया कि फरार तीसरा साथी सागर है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।
उसने बताया कि 19 नवंबर की रात इज्जतनगर थाना पुलिस ने नौ गोवंशीय पशु से भरा ट्रक पकड़ा था, वह तीनों ही लेकर जा रहे थे। ट्रक पकड़े जाने पर वह लोग भाग खड़े हुए। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। एसपी सिटी ने बताया कि तीसरे आरोपी सागर की तलाश की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट