No Slide Found In Slider.
राज्य

पीलीभीत: ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप के बाद चचेरे चाचा ने की आत्महत्या

No Slide Found In Slider.

पीलीभीत।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप लगने के बाद बच्ची का चचेरा चाचा बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित चचेरा चाचा उसे आवाज देकर बुलाकर घर की छत पर बने टिनशेड के पास ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपित उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से चला गया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, जहां बच्ची ने रोते हुए चाचा की करतूत की जानकारी दी।

घटना के करीब एक घंटे बाद परिजनों ने आरोपित को घर के एक कमरे में फंदे से लटका पाया। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल मासूम को उपचार के लिए दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपित ने आत्महत्या कर ली। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button