बाबा साहब को लेकर कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते _ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।

बरेली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हुए कहा कि सपा और कांग्रेस सत्ता पाने की लालसा में लगे हैं। उनका ये मंसूबा सफल नहीं होगा, सपा परिवादवाद को बढ़ावा दे रही है। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के अपमान के आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा साहब और दलितों की दुश्मन हैं
एक ही परिवार में पांच सांसद हैं। उन्होंने कहा कि संभल में सपा के सांसद और विधायक के आपसी वर्चस्व को लेकर दंगा हुआ था, जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने के लिए गया था, सपा पार्टी ऐसी है जिसमें गलत लोग भरे हैं, 2027 में भी प्रदेश में भाजपा आएगी, कांग्रेस के लिए केंद्र और सपा के लिए प्रदेश में सता पाना इतना आसान नहीं है। सरकार महाकुंभ का आयोजन करा रही है, हर वर्ग के लोग सादगी से अपनी दुकानें लगा सकते हैं।
65 वें ब्रज प्रांत का किया उद्घाटन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर 65 वां ब्रज प्रांत का अधिवेशन रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 24 से 26 दिसंबर के बीच होगा। अधिवेशन में ब्रज क्षेत्र के 16 जिलों से 950 कार्यकर्ता शामिल हुए। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालकृष्ण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ,पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सभी विधायक, समेत पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।